बगहा, अगस्त 4 -- Bagaha News: लौरिया, एक संवाददाता। थानाक्षेत्र के बसवरिया पराउटोला पंचायत के बनकटवा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट का विवाद प्रकाश में आया है। जिसमें 3 व्यक्ति घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने झगड़ा को शांत कराया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तेजाब फेंकने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों द्वारा एक दसरे के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। एक पक्ष के दिनेश दुबे ने आवेदन में कहा है कि उनकी जमीन पर दूसरे पक्ष के लोग अवांछित तत्वों को एकत्रित कर तारबंदी करने का प्रयास कर रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर वह अपने भाई-भतीजों के साथ मौके पर पहुंचे। तारबंदी का विरोध करने पर कैलाश महतो, अनिल कुमार, महेश कुमार, असेशर महतो, अंबिका महतो, जितेंद्र महतो, अवधेश यादव, प्रिंस मिश्रा और लोहा यादव समेत अन्य लोगों पर मारपीट कर उन्हे...