बगहा, जुलाई 11 -- Bagaha News: जगदीशपुर। शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने बन्हौरा के समीप छापेमारी कर 231 पीस विदेशी शराब बरामद की। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही शराब कारोबारी शराब लदी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया।थानाध्यक्ष नीतेश कुमार ने बताया कि बरामद विदेशी शराब व बाइक को जब्त कर थाना लाया गया है।बाइक के रजिस्ट्रेशन के आधार पर शराब कारोबारी की पहचान की जा रही है।उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...