बगहा, सितम्बर 6 -- Bagaha News: बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र में कुश्ती के अखाड़े के पास युवक की गोली मारकर हत्या के करीब 26 वर्ष पुराने मामले में अदालत ने दोषी दस्यु चुमन यादव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

अदालत का फैसला जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय रविरंजन की अदालत ने मामले में उपलब्ध साक्ष्यों, गवाहों के बयान और दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद यह फैसला सुनाया। मामला चौतरवा थाना क्षेत्र से जुड़ा है। अपर लोक अभियोजक कमलेश शर्मा ने बताया कि मामले में मृतक बृजेश दास के पिता अदालत दास ने चौतरवा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि बगीचा स्थित कुश्ती के अखाड़े के समीप चुमन यादव एवं अन्य लोगों ने उसके पुत्र को पकड़ लिया था।

हत्या की घटना आरोपियों ने बृजेश दास का हाथ गमछे से बांध दिया और इसके बाद दोन...