Bagaha News: चौतरवा में करंट से महिला की मौत, बचाने के लिए गई सास भी हुई जख्मी
बगहा, अक्टूबर 1 -- Bagaha News: चौतरवा। थाना क्षेत्र की पतिलार पंचायत के चैनपुर हरहा टोला गांव में करंट से महिला की मौत हो गई। बचाने गई उसकी सास घायल हो गई है। घटना की पुष्टि करते हुये पूर्व मुखिया धनंजय यादव ने बताया कि गुरुवार को साहेब यादव की पत्नी चंचला देवी (32) घर में काम कर रही थी, इसी दौरान उसे करंट लग गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। चंचला को बचाने गई उसकी सास सुमित्रा देवी को भी करंट लग गया। इससे वह घायल हो गई। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि घायल महिला को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। महिला की मौत के बाद घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.