बगहा, अक्टूबर 24 -- Bagaha News: नौतन। थाना क्षेत्र के खाप टोला गांव में किराना दुकान से गल्ला चोरी करने के आरोप में एक किशोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद किशोर की पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान अखबार नहीं करता है। मिली जानकारी के अनुसार, खाप टोला गांव निवासी भगवान साह की किराना दुकान से गांव का ही एक किशोर कथित रूप से गल्ला लेकर प्रखंड मुख्यालय की ओर चला गया। आरोप है कि इसके बाद लोगों ने किशोर की पिटाई की और उसे बाजार होते हुए गांव ले गए। वहीं, दुकानदार भगवान साह ने बताया कि उन्होंने थाने में कोई आवेदन नहीं दिया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...