Bagaha News: चोरी कर भाग रहे युवक को पकड़ पुलिस को सौंपा
बगहा, जुलाई 18 -- Bagaha News: मैनाटाड़। स्थानीय थाना के सुखलही गांव में घर में घुसे युवक को गृहस्वामी ने लोगों के सहयोग से पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। मामले में सुखलही निवासी महेंद्र साह के आवेदन पर अनिश कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है। आरोप है कि शुक्रवार की रात्रि करीब साढ़े बारह बजे मेरे घर में खरखराहट की आवाज सुनाई दी।मेरी नींद खुली तो देखा कि अनिश कुमार मेरे घर से नगदी और गहना लेकर भाग रहा है। भाग रहे अनिश को लोगों के सहयोग से पकड़ पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष बब्लू कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.