बगहा, अगस्त 4 -- Bagaha News: चनपटिया, नगर संवाददाता। अतिक्रमणकारी के नाम पर उजड़ते-बसते कई फुटपाथी दुकानदार जवान से बूढ़े हो गए, लेकिन चनपटिया नगर में वेंडिंग जोन सपना ही रह गया। आज तक उन्हें स्थायी स्थान मयस्सर नहीं हुआ। नगर पंचायत वेंडिंग जोन के निर्माण को लेकर हर बार राशि का बजटीय प्रावधान भी करता है, लेकिन अब तक यह योजना धरातल पर नहीं उतर सकी है। इसका खामियाजा शहरवासियों के साथ वेंडरों को भी भुगतना पड़ रहा है। रोज सड़क जाम की समस्या से लोग परेशान हो रहे हैं। शहर में एक हजार से अधिक फुटपाथी दुकानदार या वेंडर हैं। इनमें लगभग पांच सौ निबंधित वेंडर हैं। रोज प्रति दुकानदार औसतन पांच सौ रुपए का कारोबार माना जाए तो 5 लाख और मासिक 1.5 करोड़ का बिजनेस है। यानी सालाना 18 करोड़ रुपये का कारोबार है। फिर भी वेंडिंग जोन नदारद है। वेंडिंग जोन बनाने की यो...