Bagaha News: चनपटिया में बेकाबू बस ने महिला को कुचला, मौत
बगहा, अगस्त 31 -- Bagaha News: चनपटिया (प.चं.)। चनपटिया-बेतिया मुख्य मार्ग पर कैथवलिया चौक के समीप रविवार देर शाम तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से पैदल जा रही महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान कैथवलिया बनकट निवासी इब्राहिम मियां की 30 वर्षीया पुत्री शोबीना खातून के रूप में हुई है। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका के पिता इब्राहिम मियां ने बताया कि रविवार शाम करीब सात बजे शोबीना पैदल चूड़ी खरीदने कैथवलिया चौक जा रही थी। चौक से करीब सौ मीटर पहले चनपटिया की ओर से आ रही बस ने पीछे से उसे टक्कर मार दी। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजा। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि परिजनों की लिखित शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर चालक और बस की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.