बगहा, जुलाई 5 -- Bagaha News: चनपटिया, नगर संवाददाता। परिवार संग छठियार समारोह में गए दंपति के बंद घर से चोरों ने सोना-चांदी के जेवरात, नकदी समेत लाखों की कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिए हैं। घटना चनपटिया थाने के भैंसही गांव वार्ड-6 में शनिवार देर रात की है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। गृह स्वामी रुपेश कुमार प्रसाद की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। तकनीकी टीम ने भी घटनास्थल पर जांच की है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरी की इस घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा। चनपटिया थाना क्षेत्र के भैंसही निवासी गृहस्वामी रुपेश कुमार प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर वे परिवार संग छठियार समारोह में शामिल होने अपने ससुराल योगापट्टी के बेलबनवा गांव चले गए। रविवा...