बगहा, अगस्त 16 -- Bagaha News: चनपटिया, नगर संवाददाता। चनपटिया के शुक्ल टोला में टहलने निकले उपेन्द्र शुक्ल (72) की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह की है। एसडीआरएफ की टीम ने दोपहर बाद शव ढूंढ़कर पोखर से बाहर निकाला। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में पुलिस अग्रेतर कारवाई कर रही है। बताया जाता है कि चनपटिया नगर के शुक्लटोला वार्ड संख्या-15 निवासी उपेन्द्र शुक्ल रोज की तरह शनिवार की सुबह लगभग पांच बजे घर से टहलने के लिए निकले। घर से लगभग दो सौ मीटर दूर गांव में स्थित पोखरे के किनारे टहल रहे थे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: साहू पोखर में डूबे अधेड़ का शव 40 घंटे बाद मिला इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और पोखर के गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गयी। उपेन्द्र शुक्ल जब ...