बगहा, अक्टूबर 5 -- Bagaha News: चनपटिया, नगर संवाददाता। चनपटिया में शारदीय नवरात्र पूजा को लेकर तैयारियां जोर पकड़ने लगी है। नगर के मछलीहट्टा स्थित सामूहिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से इस वर्ष भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। यहां पर हजारों की संख्या में लोग मां के दर्शन को आते हैं। यह भी पढ़ें- Katihar News: टोकरी-पत्तों से सजेगा बनिया टोला का दुर्गापूजा पंडालपंडाल निर्माण की तैयारियां वहीं पूजा समिति से जुड़े अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव आदि से लेकर सदस्य तक पूजा को लेकर विशेष बैठक कर रहे हैं। जिसमें पंडाल निर्माण, मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की तैयारी से लेकर डेकोरेशन तक की चर्चा हो रही है। वहीं प्रसाद एवं भंडारा पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। पंडाल को आकर्षक रूप देने के लिए बांस, थर्माकोल,...