बगहा, अगस्त 7 -- Bagaha News: चनपटिया, नगर संवाददाता। चनपटिया नगर के ढाढ़ चौक पर तेज रफ्तार बाइक ने नानी के घर आए अभिराज कुमार (8) को रौंद दिया। हादसे में घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना गुरुवार की दोपहर 12:30 बजे की है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि अभिराज गोपालपुर थाने के जगन्नाथपुर वार्ड-8 के लड्डू यादव का पुत्र था। ढाढ़ चौक पर सड़क पार करते समय बाइक ने उसे ठोकर मार दी। बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। सीएचसी में पिता लड्डू यादव ने बताया कि 20 दिन पहले मेरा पुत्र अभिराज अपनी नानी के घर चनपटिया के ढाढ़ चौक पर आया था। गुरुवार की दोपहर सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने ...