बगहा, नवम्बर 1 -- Bagaha News: नरकटियागंज। नरकटियागंज प्रखंड में चक्रवाती तूफान एवं बेमौसम बारिश से भारी नुकसान को लेकर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार ओझा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि प्राकृतिक आपदा से किसानों की कमर टूट गई है। बारिश व जलजमाव से धान की फसल सड़ने और पूरी तरह बर्बाद होने की आशंका है। दूसरी तरफ रबी फसलों की बुआई भी समय पर नहीं हो पाएगी। इससे किसानों को भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Buxar News: चक्रवर्ती तूफान से फसल बर्बाद, किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा यह भी पढ़ें- Ara News: राहत : अर्नब चक्रवात से हुई फसल क्षति का मिलेगा मुआवजा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...