Bagaha News: चंडीगढ़ में छत से गिरकर योगापट्टी के मजदूर की मौत
बगहा, अक्टूबर 28 -- Bagaha News: शनिचरी। चंडीगढ़ में दो मंजिला इमारत की छत से गिरकर योगापट्टी के एक 21 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई है। घटना रविवार की देर शाम की बताई जा रही है। बुधवार की शाम मृतक का शव पैतृक गांव भटवलिया गांव पहुंचते ही परिजनों में चीत्कार मच गयी। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान योगापट्टी थाना क्षेत्र के चौमुखा पंचायत के भटवलिया गांव स्थित वार्ड संख्या 14 निवासी हरि यादव के पुत्र पप्पू यादव 21 वर्ष के रूप में हुई है। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था और परिवार का सहारा था। उसके पिता भी मजदूरी करते हैं। परिजनों के अनुसार परिवार का खर्च चलाने के लिए पप्पू पांच दिन पहले चंडीगढ़ था। वहां वह सीमेंट अनलोड करने का काम करता था। रविवार की शाम ट्रक से सीमेंट उतारने के बाद वह स्नान करने के लिए दो मंजिला इमारत की छत पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.