Bagaha News: घर-घर पहुंचेगी बकरियों की पशु सखियां
बगहा, अगस्त 1 -- Bagaha News: बेतिया,निज संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में अब बकरी पालकों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए पशु चिकित्सालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। प्रशिक्षित 'पशु सखियां अब बेहद मामूली शुल्क पर उनके घर पहुंचकर बकरियों की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएंगी। यह पहल न केवल पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य और उत्पादकता को बढ़ावा देगी, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के लिए सम्मानजनक आजीविका का नया माध्यम भी बनेगी। इसी उद्देश्य से जीविका के तत्वावधान में बकरी स्वास्थ्य एवं प्रबंधन विषय पर पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया गया।
पशु सखियों का प्रशिक्षण प्रशिक्षण में लौरिया, बगहा-2, मैनाटांड़, गौनाहा, चनपटिया, नौतन और रामनगर प्रखंडों से आईं जीविका की पशु सखियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में वैज्ञानिक एवं आधुनिक बकरी पालन की तकनीकों से अवगत कराया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.