बगहा, सितम्बर 10 -- Bagaha News: योगापट्टी। गंडक नदी की बाढ़ से प्रभावित योगापट्टी प्रखंड के सिसवा मंगलपुर सहित आसपास के इलाकों में अब धीरे धीरे पानी उतरने लगा है।अधिकांश घरों से बाढ़ का पानी निकल गया है लेकिन अपने पीछे गंदगी कीचड़ और बदबू छोड़ गया है। कई घरों में अभी भी पानी जमा है। ऐसे में प्रभावित परिवार घरों की सफाई और उन्हें फिर से रहने लायक बनाने में जुट गए हैं। वहीं सड़कों और घरों के आसपास अब भी कई जगह गंडक नदी का पानी जमा होने से लोगों की परेशानी बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Bihar Flood: बिहार में बाढ़ से 1 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद, भागलपुर-चंपारण और पटना में अब कैसे हालातसफाई की चुनौतियाँ मंगलपुर गांव निवासी अरविन्द मुखिया,मीरा देवी,मंजू देवी,सुनीता देवी, रामसूरत माझी, लाइची देवी, शांति देवी, सुमित्रा देवी, चिंता देवी, चनकलिया देवी सह...