बगहा, अक्टूबर 4 -- Bagaha News: बगहा नगर प्रतिनिधि। लक्ष्मीपुर-रामपुरवा पंचायत में बाढ़ का पानी उतरने के बाद भी पीड़ित परिवारों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। गांव से पानी निकल गया है, लेकिन घरों में जमा नदी की गाद, कीचड़ और दुर्गंध के कारण लोग अभी भी अपने घरों में लौटने की स्थिति में नहीं हैं। पंचायत के दो गांवों में बड़ी संख्या में बाढ़ प्रभावित परिवार अब भी राहत शिविरों में रहकर जीवन गुजार रहे हैं। यह भी पढ़ें- बाढ़ का पानी उतरने पर भी नहीं बदली तस्वीरराहत शिविरों की स्थिति बाढ़ के पानी के साथ घरों में घुसी गाद अब सूखने लगी है, जिससे घरों की सफाई करना भी ग्रामीणों के लिए चुनौती बना हुआ है। कई घरों में जरूरी सामान, अनाज और घरेलू उपयोग की सामग्री बर्बाद हो चुकी है। ऐसे में परिवारों के सामने घर लौटने के बाद रहने और भोजन की व्यवस्था को लेकर भी परे...