बगहा, जुलाई 25 -- Bagaha News: योगापट्टी । आजादी के 79 वर्ष बाद भी योगापट्टी प्रखंड का एक इलाका ऐसा है,जहां विकास का सूरज अब तक नहीं पहुंच सका है।नवलपुर पंचायत के बेनी माधो टोला वार्ड संख्या एक में सड़क टूट जाने के बाद लोगों का जीवन एक बांस के चचरी पुल के सहारे चल रहा है।हालात ऐसे हैं कि एंबुलेंस चारपहिया वाहन और दुल्हन की गाड़ी गांव तक नहीं पहुंच पाती।मरीजों को खाट या कंधे के सहारे पुल पार कराया जाता है। गंडक नदी और लगातार बारिश से गांव को प्रखंड मुख्यालय तथा नवलपुर बाजार से जोड़ने वाली मुख्य कच्ची सड़क कट गई।सड़क टूटने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

प्रशासन की अनदेखी प्रशासन को सूचना देने के बाद भी जब मरम्मत नहीं हुई तो ग्रामीणों ने खुद पहल की।वार्ड सदस्य सुजीत कुमार चौधरी ने अपने निजी कोष से दस हजार खर्च कर बांस,बल्ला, तार,नट-बोल्ट आदि खरीद...