बगहा, अगस्त 24 -- Bagaha News: योगापट्टी। गंडक नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने योगापट्टी प्रखंड के चौमुखा समेत तीन पंचायतों में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गंडक की तेज धार और पानी के दबाव से चौमुखा पंचायत में सोनामाई स्थान से चौमुखा जाने वाली मुख्य ग्रामीण सड़क टूट गई है। सड़क टूटने के बाद आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: राघोपुर के बिंदा मार्केट में घुसा पानी, गांव व टोलों का संपर्क भंग ग्रामीणों का संघर्ष ऐसे में ग्रामीणों ने प्रशासन का इंतजार करने के बजाय बांस और पोल के सहारे खुद चचरी तैयार कर आने जाने का रास्ता बनाया है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क टूटने के कारण पानी के बीच से होकर आवागमन करना पड़ रहा था। खासकर महिलाओं बच्चों बुजुर्गों और मरीजों को काफी परेशानी हो रही थी। इसके बाद ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से बा...