बगहा, अगस्त 27 -- Bagaha News: बेतिया। एनडीपीएस एक्ट के अनन्य विशेष न्यायाधीश नलिन कुमार पांडे ने गांजा के साथ पकड़े गए एक तस्कर को 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है। वहीं एक लाख रुपए जुर्माना भी लगाया है। अर्थ दंड की राशि जमा नहीं करने पर तस्कर को एक वर्ष अतिरिक्त कारावास की सजा काटनी होगी। सज़ायाफ्ता तस्कर मैनाटांड थाना क्षेत्र के पुरैनिया गांव निवासी मकसूद आलम है।

घटना का विवरण एनडीपीएस एक्ट के विशेष लोक अभियोजक संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि घटना 24 जून वर्ष 2024 की है। घटना के दिन भंगहा थाना के पुलिस अधिकारी राहुल प्रसाद गस्ती में निकले थे। गस्ती के क्रम में पूजहां मंदिर के पास एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति आते दिखे। पुलिस को देख बाइक सवार भागने लगे। जवानों ने भागते बाइक सवारों में एक को दबोच लिया ।जबकि दूसरा बाइक सवार भागने में सफल र...