बगहा, जुलाई 3 -- Bagaha News: नरकटियागंज। नरकटियागंज चीनी मिल प्रबंधन की ओर से शुक्रवार को अधिक गन्ना उत्पादन,किसानों की समस्या,रोग नियंत्रण,खाद की उपलब्धता आदि को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया। चीनी मिल परिसर में आयोजित सेमिनार में कार्यपालक अध्यक्ष रवींद्र कुमार तिवारी ने अधिक उत्पादन के लिए गन्ने की जड़ पर मिट्टी चढ़ाने पर आधा दर्जन फायदे हैं। अधिक कल्ले निकलने से उत्पादन में बढ़ोतरी हो जाती है वहीं तेज आंधी व बारिश में भी पौधे नहीं गिरते। मिट्टी चढ़ाते समय कुदाल से कतारों के बीच की घास कट जाती है। फिर मिट्टी का बांध बन जाने से नई घास उगने की जगह नहीं मिलती। निराई का खर्च बचता है। मिट्टी का बांध बनने से पानी कतार में रुक जाता है। सिंचाई का पानी बर्बाद नहीं होता। गर्मी में भी जड़ के पास नमी बनी रहती है। कार्यक्रम में कार्यपालक उपाध्यक्ष ...