बगहा, अक्टूबर 16 -- Bagaha News: योगापट्टी। नवलपुर थाना क्षेत्र के पिपरहिया पंचायत के सेमरी भवानीपुर वार्ड संख्या तीन के पूर्व सरेह में शुक्रवार शाम गन्ने के खेत से मिट्टी में गड़ा 13 वर्षीय छात्र का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सुभान अंसारी के पुत्र जाहिद अंसारी के रूप में हुई है।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गन्ने के खेत में ताजा मिट्टी के नीचे दबे शव को बाहर निकलवाया।घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।परिजनों के अनुसार जाहिद बुधवार रात करीब आठ बजे घर से सेमरी के मरकज टोला में इस्तमा की तैयारी देखने निकला था।इसके बाद वह घर नहीं लौटा। गुरुवार से ही परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे।लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।शुक्रवा...