बगहा, सितम्बर 20 -- Bagaha News: मधुबनी गंडक पार के प्रखंडों में बिजली व्यवस्था में अब तक सुधार नहीं हो सका है। जिलाधिकारी ने 15 सितंबर के बाद बिजली आपूर्ति में सुधार होने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद क्षेत्र में बिजली कटौती का सिलसिला जारी है। दिन और शाम के समय प्रत्येक दिन घंटों बिजली गुल रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली की अनियमित आपूर्ति से आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। खासकर शाम के समय बिजली कटौती होने से बच्चों को पढ़ाई करने में परेशानी होती है। वहीं, दिन में भी घंटों बिजली गुल रहने से लोगों के रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। बिजली व्यवस्था में सुधार की उम्मीद लगाए बैठे उपभोक्ताओं को अब तक राहत नहीं मिल सकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...