बगहा, जुलाई 28 -- Bagaha News: मधुबनी। गंडक पार के मधुबनी सहित आसपास के प्रखंडों में लगातार हो रही बिजली कटौती से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। दिन और रात में बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उमस भरी गर्मी के बीच घंटों बिजली गायब रहने से लोगों की रातों की नींद उड़ गई है। लगातार बिजली कटौती को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। मंगलवार को लोगों का कहना है कि पिछले कई महीनों से बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली की आंख-मिचौनी जारी है। रात में कई-कई घंटे बिजली नहीं रहने से छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। इनवर्टर जवाब दे रहे हैं, मोबाइल चार्ज नहीं हो पा रहे हैं व पेयजल भी प्रभावित हो रही है। व्यवसायियों का भी कहना है कि बिजली की अनियमित आपूर्ति ...