बगहा, जुलाई 23 -- Bagaha News: मधुबनी, एक प्रतिनिधि। मधुबनी प्रखंड के खोताहवा पकड़ीयहवा उच्च उच्चतर विद्यालय में बुधवार की शाम नव निर्मित पुस्तकालय कक्ष का उद्घाटन मुख्य अतिथि मधुबनी प्रखंड प्रमुख विजया सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विजया सिंह ने कहा कि पुस्तकालय विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं नैतिक विकास का महत्वपूर्ण केंद्र होता है। उन्होंने छात्रों से पुस्तकालय का नियमित उपयोग कर ज्ञान अर्जित करने तथा प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी में इसका लाभ उठाने की अपील की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक नागेन्द्र मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि पुस्तकालय किसी भी शैक्षणिक संस्थान की आत्मा होता है। उन्होंने विद्यालय परिवार, जनप्रतिनिधियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहय...