बगहा, नवम्बर 10 -- बैडमिंटन हॉल में दीपोत्सव का आयोजन Bagaha News: बेतिया, बेतिया कार्यालय। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की खेलो भारत गतिविधि के तत्वावधान में मंगलवार की शाम जिला इनडोर बैडमिंटन हॉल में खिलाड़ियों के बीच दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं आतिशबाजी कर हर्षोल्लास के साथ दीपावली मनाई। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न आयु वर्ग के बैडमिंटन खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिलाड़ियों ने अपने नियमित अभ्यास स्थल को दीपों से सजाकर दीपावली के उल्लास से रोशन किया। उल्लेखनीय है कि जिला इनडोर बैडमिंटन हॉल जिले में बैडमिंटन अभ्यास का प्रमुख केंद्र है। यहां खिलाड़ी प्रतिदिन अभ्यास के साथ शारीरिक फिटनेस के लिए भी समय बिताते हैं। ऐसे में यह परिसर खिलाड़ियों के लिए दूसरे...