बगहा, जुलाई 12 -- Bagaha News: बेतिया,बेतिया प्रतिनिधि। खरीफ मौसम के दौरान किसानों को उर्वरक संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कृषि विभाग ने जिला एवं अनुमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) का गठन किया है। जिला कृषि पदाधिकारी सरफराज असगर के निर्देश पर उर्वरक संबंधी शिकायतों और जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।जारी कार्यालय आदेश के अनुसार बेतिया अनुमंडल के लिए 9031645723, नरकटियागंज अनुमंडल के लिए 9031645720 तथा बगहा अनुमंडल के लिए 8340456058 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। वहीं जिला स्तर पर समन्वय के लिए अवकाश रक्षित कृषि समन्वयक-सह-उर्वरक निरीक्षक रविन्द्र कुमार को नामित किया गया है। किसान उर्वरक संबंधी शिकायत या जानकारी के लिए 7033929702 पर संपर्क कर सकते हैं।जिला कृषि पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को नि...