बगहा, अक्टूबर 8 -- Bagaha News: बेतिया, बेतिया प्रतिनिधि। 1400 ईंट-भट्ठा संचालकों को टैक्स की बकाया राशि के निपटारे के लिए जिला खनन विभाग ने चिन्हित किया है। उनको नोटिस थमाने की प्रक्रिया विभाग कर रही है। इनके जिम्में खनन विभाग का करोड़ों रुपये बकाया है। राज्य सरकार द्वारा ईंट-भट्ठों पर बकाये से संबंधित एकमुश्त समाधान योजना का लाभ बकायेदारों को मिल सकें। योजना के तहत ईंट-भट्ठा संचालकों को बकाया राशि का मूलधन जमा करने पर ब्याज की राशि में छूट का लाभ मिलेगी। एक मुश्त सेटलमेंट योजना का लाभ लेने के लिए पात्र संचालकों को निर्धारित एकमुश्त राशि जमा करनी होगी। खनिज विकास पदाधिकारी केशव कुमार पासवान ने बताया कि योजना के तहत नीलाम पत्र वाद में बकाया कुल राशि में से ब्याज की राशि को छोड़कर शेष राशि यानी 'एकमुश्त समाधानित राशि' जमा करनी होगी। राशि जमा...