बगहा, अगस्त 11 -- Bagaha News: बेतिया,बेतिया प्रतिनिधि । कोऑपरेटिव बैंक के 14 बड़े बकायेदारों पर गिरफ्तारी वारंट की तलवार लटकी हुई है। कमिश्नर गिरवर दयाल सिंह ने बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई का आदेश दिया है। जिसके बाद विभागीय अधिकारी अलर्ट मोड में है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सप्ताह में तीन दिन निलाम बाद के मामले को लेकर कोर्ट करने का आदेश दिया है।

गिरफ्तारी वारंट जारी कोऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक मिथिलेश कुमार ने बताया कि 14 बड़े बकायेदारों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट निर्गत हुआ है। समय से लोन चुकता नहीं करने पर उनके चल अचल संपत्ति से लोन की राशि वसूल की जाएगी। उन्होंने बताया कि अनूप धर दुबे पर लगभग 27 लाख, नीरज कुमार पर लगभग 26 लाख, नीतू कुमारी पर लगभग 31 लाख बैंक का बकाया है। वही अमित कुमार नरवल बरवल के जिम्मे लगभग 13.68 लाख, ब...