बगहा, नवम्बर 28 -- Bagaha News: सिकटा। प्रखंड के सिरिसिया गांव स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज के लिए चयनित पांच एकड़ जमीन से आगामी तीन दिसंबर को अतिक्रमण हटाया जाएगा।अंचलाधिकारी कुमार राजीव रंजन ने बताया कि सिरिसिया में खेसरा संख्या 1627 के तहत पांच एकड़ जमीन राजकीय डिग्री कॉलेज के निर्माण के लिए चिह्नित की गई है। इस जमीन पर तीन दर्जन से अधिक लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। कुछ लोगों ने अपनी मकान और जमीन होने के बावजूद यहां झोपड़ियां बना ली हैं। बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए पूर्व में अतिक्रमणवाद चलाया गया था। इसके तहत अतिक्रमणकारियों को स्वयं जमीन खाली करने के लिए लगातार तीन बार नोटिस दिया गया। इसके बावजूद अब तक किसी ने भी अतिक्रमण नहीं हटाया है। इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन ने तीन दिसंबर को अतिक्रमण हटाने की तिथि तय की है। निर...