बगहा, अक्टूबर 17 -- Bagaha News: चनपटिया। अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कुमारबाग पुलिस ने शुक्रवार की शाम कुड़ियाकोठी में छापेमारी कर 420 पुड़िए में रखे सात सौ ग्राम गांजा बरामद किया है। मौके से धंधेबाज उपाध्याय टोला निवासी दिना प्रसाद एवं उसके पुत्र राजन प्रसाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस ने यह कारवाई की है। गिरफ्तार पिता-पुत्र को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापेमारी करने गई पुलिस को देख दोनों पिता-पुत्र भागने लगे, हालांकि पुलिस ने दोनों को मौके से दबोच लिया। तलाशी के दौरान 700 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...