बगहा, अक्टूबर 16 -- Bagaha News: लौरिया। थानाक्षेत्र के लोहरपटिया गांव के सरेह में शायरी माई स्थान से 50 मीटर दूर गन्ने के खेत में शुक्रवार को बसवरिया पराउटोला पंचायत के डुमरा के वार्ड-2 के जोखू साह के पुत्र सुजीत कुमार (15) का शव मिला। किशोर की नृशंस तरीके से हत्या कर शव को फेंका गया था। उसके गर्दन को तीन जगहों पर धारदार हथियार से काटा गया था। साथ ही उसका सिर भी कुचल दिया गया था। सूचना पर थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की जानकारी ली व जांच के लिए फॉरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वायड को बुलाया। डॉग स्क्वायड टीम को मामले में कोई सुराग हाथ नहीं लगा। थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पिता ने आवेदन दिया है, इसमें किसी को आरोपित नहीं किया गया है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रह...