Bagaha News: कार और बाइक के बीच टक्कर में बाइक सवार की मौत
बगहा, अगस्त 19 -- Bagaha News: बगहा/मधुबनी (प.चं.)। जिले के नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत धनहा-रतवल मुख्य पथ पर मंझार भड़रवा दियारे के समीप मंगलवार दोपहर कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सड़क से करीब 50 मीटर दूर खाई में जा गिरी। मृतक बाइक सवार की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। घटना की सूचना पर नदी थानाध्यक्ष दीपक कुमार प्रसाद पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। धनहा पुलिस अंचल के पुलिस निरीक्षक रमाकांत तिवारी ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार की तलाशी ली। इस दौरान उसकी डिक्की से चार से पांच कार्टन शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब जब्त कर ली और कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, क्षतिग्रस्त बाइक की जांच में बोरी में रखा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.