बगहा, अक्टूबर 2 -- Bagaha News: नौतन। शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी अमित कुमार गिरी ने चम्पारण तटबंध, शिवराजपुर छलकी व बांध पर बाढ़ पीड़ितों के बीच सूखा राशन वितरित किया। उन्होंने निजी कोष से व्यवस्था कर भगवानपुर, शिवराजपुर, मंगलपुर व गुदरिया पंचायत के दूर-दराज के बाढ़ प्रभावित टोलों में पहुंचकर हजारों परिवारों के बीच चूड़ा, गुड़, चावल, आटा, तेल, पानी, बिस्किट व दूध का वितरण किया। जयनगर निवासी व विद्या ग्राम कोचिंग के संचालक आदित्य रंजन बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दिल्ली से नौतन पहुंचे। साथ में राजेश प्रसाद, अनिरुद्ध प्रसाद,मनिलाल कुशवाहा, अभिषेक यादव, आशीष कुमार, मुकेश कुशवाहा, कृष्णा सिंह ने मिलकर राहत बांटे। यह भी पढ़ें- बिहार के चंपारण में बाढ़ पीड़ितों के लिए आई राहतों की खेप, केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने दिखाई हरी झं...