बगहा, नवम्बर 10 -- स्थापना दिवस पर निकलेगी प्रभात फेरी Bagaha News: बेतिया, बेका। जिले के स्थापना दिवस के अवसर पर 12 नवंबर को विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर जिले के इतिहास, गौरवशाली परंपरा व ऐतिहासिक महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से स्कूली छात्र प्रभात फेरी निकालेंगे। इसके लिए जिले के 11 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। प्रभात फेरी में शामिल विद्यार्थी हाथों में जिले के इतिहास और महत्वपूर्ण उपलब्धियों से संबंधित तख्तियां लेकर चलेंगे। इन तख्तियों के माध्यम से जिले के ऐतिहासिक स्थलों, गौरवशाली अतीत, सांस्कृतिक विरासत और महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। इस पहल का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपने जिले के इतिहास और पहचान से परिचित कराना है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इसे लेकर जिले के 11 विद...