बगहा, अगस्त 4 -- Bagaha News: बेतिया, बेतिया कार्यालय। नगर निकाय कर्मियों की हड़ताल मंगलवार को छठे दिन भी जारी रही। लगातार 6 दिन उठने नहीं होने के कारण शहर की गलियों से लेकर सड़क तक कचरा से पट गया। वहीं दूसरी तरफ मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष हड़ताली कर्मी नगर निगम कार्यालय से जुलूस निकालकर बेतिया विधायक रेणु देवी के सुप्रिया रोड स्थित आवास पहुंचे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: सफाईकर्मी निगम परिवार का सदस्य, उनके सम्मान व अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा तैयार: मुख्य पार्षद हड़ताली कर्मियों की तीन सूत्री मांग सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए वे अपनी तीन सूत्री मांग को लेकर वहां पहुंचे थे। वहां कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर मांगपत्र सौपा। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व विनय बागी कर रह...