बगहा, सितम्बर 9 -- Bagaha News: बेतिया। नगर निगम बोर्ड की बैठक मंगलवार देर शाम से शुरू हुई और बैठक देर रात तक चली। जिसकी अध्यक्षता निगम की मेयर गरिमा देवी सिकरिया और संचालन नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित ने किया। बैठक में निगम क्षेत्र में जमा कचरे के निस्तारण से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इसमें शहर के कचरा निस्तारण को बहुमत से मंजूरी दे दी गई। नगर निगम के सूत्रों की माने तो निगम के बारे में मेयर के विरोध के बावजूद पार्षदों के बहुमत से प्रस्ताव को पारित कर दिया गया। प्रस्ताव के पक्ष में 20 पार्षदों ने मतदान किया, जबकि 16 पार्षदों ने इसका विरोध किया। नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित ने कहा कि विभाग द्वारा पिछले वर्ष इसका टेंडर कर दिया गया है। एनजीटी द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार इसमें काम होना है। इसके तहत अधिकतम दो लाख टन कचरे के निस्...