बगहा, अगस्त 9 -- Bagaha News: सिकटा। कंगली समेत अन्य थाने की पुलिस ने कठिया-मठिया गांव में शनिवार की देर रात छापेमारी कर मोबाईल चोरी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं चोरी के 29 मोबाईल फोन व छह बाइक की जब्ती की है। गिरफ्तार गिरोह के नौ लोग नेपाल के हैं। गिरफ्तार कठिया-मठिया का देवलाल कुमार पूर्व में भी मोबाईल चोरी में जेल जा चुका है। एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि उनके नेतृत्व में इंस्पेक्टर राजीव कुमार,कंगली थानाध्यक्ष उमेश कुमार,सिकटा थानाध्यक्ष नीतीश कुमार मौर्य,बलथर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता व पुरूषोतमपुर थानाध्यक्ष कमलेश भगत की टीम गठित कर छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में चोरी के 29 मोबाईल,छह बाइक तथा एक विधि विरुद्ध किशोर समेत 11 लोगों को दबोचा गया है। इसमें कठिया-मठिया गांव के देवलाल कुमार(2...