बगहा, अक्टूबर 24 -- Bagaha News: बेतिया, बेतिया कार्यालय । सोशल मीडिया पर कथित गाली-गलौज का ऑडियो वायरल होने के बाद व्यवसायी विमल गुप्ता और उपमेयर के पुत्र रमण गुप्ता ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। दोनों ने ऑडियो को फर्जी और एआई से निर्मित बताते हुए इसे पोस्ट करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। प्रेस वार्ता के दौरान दोनों का कहना था कि बीते दिन शाम से सोशल मीडिया पर उनके बीच कथित गाली-गलौज का एक ऑडियो क्लिप प्रसारित हो रहा था। इससे समाज में भ्रम और तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका है। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर ऑडियो की सत्यता की पुष्टि करने और इसके प्रसार में शामिल लोगों की पहचान करने की मांग की। रमण गुप्ता ने आरोप लगाया कि उन्हें बदनाम करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

हिं...