बगहा, अक्टूबर 3 -- Bagaha News: चनपटिया। चनपटिया में चुहड़ी-भैंसही पथ पर खैरवा टोला गांव के समीप वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक टेम्पू से 72 अदद एटपीएम टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब को टेम्पू की सीट के नीचे बनाए गए गुप्त तहखाने में छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने टेम्पू को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष अंजन कुमार ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चालक की पहचान योगापट्टी थाना क्षेत्र के चोरही सिरिसिया निवासी साजन कुमार के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...