बगहा, अगस्त 27 -- Bagaha News: मझौलिया। सतभीड़वा दलित बस्ती वार्ड संख्या-14 में गुरुवार को सड़क हादसे में सियाती देवी (46 ) की मौत हो गई। यह स्व. बाला मांझी की पत्नी थी। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। करीब एक माह पूर्व ही बीमारी के कारण उसके पति की मौत हुई थी। अब पत्नी की भी सड़क दुर्घटना में मौत होने से उसके चार बेटे और एक बेटी बेसहारा हो गए हैं।

हादसे का विवरण पंचायत के मुखिया सत्यप्रकाश ने बताया कि सियाती देवी गुरुवार को घर बनाने के लिए एस्बेस्टस खरीदने दुकान जा रही थीं। इसी दौरान नानोसती-मझौलिया मुख्य मार्ग पर दलित बस्ती के समीप तेज गति से आ रहे अनियंत्रित ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद चालक ऑटो लेकर मौके से फरार हो गया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हु...