बगहा, सितम्बर 9 -- Bagaha News: बगहा। अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल जानने के लिए एसडीएम चांदनी कुमारी ने मंगलवार रात अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जीएनएम व गार्ड के रोस्टर की जांच की। इस दौरान कई जीएनएम व गार्ड रोस्टर ड्यूटी से गायब मिले। इस पर एसडीएम ने अस्पताल प्रबंधन को संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसडीएम ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों के साथ प्रसव कक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होंने रात में अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और मरीजों को मिल रही सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से भी अस्पताल की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली गई।निरीक्षण यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: फारबिसगंज एसडीओ ने अनुमंडलीय अस्पताल का ने किया निरीक्षण के...