Bagaha News: एसएसबी ने लगाया स्वास्थ्य शिविर
बगहा, अगस्त 24 -- Bagaha News: बगहा। एसएसबी गंडक बराज के अधिकारियों व जवानों के द्वारा सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ने वाली भक्तों और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए और उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। बताते चले कि भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पड़ोसी देश नेपाल के त्रिवेणी स्थित शिव मंदिर में पूजा के लिए प्रस्थान करते हैं। शिविर में चिकित्सकों के द्वारा सैकड़ो भक्तों का जांच के उपरांत नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया। जानकारी देते हुए गंडक बराज के इंस्पेक्टर सह कंपनी कमांडर लोकेश कुमार बनिया ने बताया कि श्रद्धालु के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.