बगहा, सितम्बर 7 -- Bagaha News: बगहा, नगर प्रतिनिधि। एसएसबी 65वीं में तैनात एक जवान ने रविवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृत जवान रवि कुमार (40 वर्ष) है। वे जम्मू-कश्मीर के जगदंबे कंडोली निवासी कृष्णा लाल के पुत्र थे। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसबी परिसर में हड़कंप मच गया।मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे जवान रवि कुमार को गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ पाया गया। इसके बाद एसएसबी के अधिकारी और जवान उन्हें आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. राम प्रवेश भारती ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसबी के वरीय अधिकारी अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। एसएसबी अधिकारियों की ओर से घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस भी विभिन्न पहलुओं की ज...