Bagaha News: एमजेके कॉलेज में एक दर्जन से अधिक अवैध नामांकन रद्द
बगहा, अक्टूबर 25 -- स्पॉट नामांकन में अवैध नामांकन रद्द Bagaha News: बेतिया, बेका। शहर के एमजेके कॉलेज में स्पॉट नामांकन के दौरान हुए एक दर्जन से अधिक अवैध नामांकन को महाविद्यालय प्रशासन द्वारा रद्द कर दिया गया है। स्नातक प्रथम सेमेस्टर के नामांकन के दौरान अंतिम समय में हुये स्पॉट नामांकन में फर्जी नामांकन होने का खुलासा हुआ है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि स्पॉट नामांकन के दौरान अंतिम समय में कुछ छात्र नेताओं द्वारा छात्र-छात्राओं के नामांकन से संबंधित कागजात जमा कराए गए थे। नामांकन शुल्क जमा करने के लिए उन्हें समय दिया गया था। हालांकि, निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद भी संबंधित छात्रों की ओर से राशि जमा नहीं की गई। लेकिन निर्धारित समय के भीतर नामांकन शुल्क जमा नहीं किया गया। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने संबंधित नामांकनों को रद्द कर दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.