Bagaha News: एप्रोच पथ के अभाव में पुल हुआ बेकार
बगहा, अगस्त 22 -- Bagaha News: बगहा। मंगलपुर में करोड़ों रुपये की लागत से गंडक नदी में बना पुल एप्रोच पथ के अभाव में लोगों के लिए बेकार साबित हो रहा है। करीब पांच वर्ष पूर्व नदी की धारा में पुल का एप्रोच पथ कट गया था। इसके बाद से पुल बीच नदी में खड़ा है, लेकिन एप्रोच पथ का निर्माण नहीं होने से इसका समुचित लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। पुल के दोनों ओर बसे दियारा क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को आज भी आवागमन के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता है। बरसात के दिनों में नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ नाव से आवागमन और भी जोखिम भरा हो जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले वर्षों में करीब दर्जनभर नाव हादसे हो चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.