बगहा, अगस्त 22 -- Bagaha News: लौरिया। शनिवार को करीब डेढ़ बजे एक साथ पांच एंबुलेंस पर पांचों के शव पोस्टमार्टम होने के बाद लौरिया की पराउटोला के बनकटवा पहुंचा। पांचों के दरवाजे पर शव पहुंचते ही परिजनों के चित्कार से गांव गूंज उठा। मृतक की पत्नी, पुत्र, पुत्री, माता-पिता, सगे-संबंधी शव देखते ही दहाड़े मार मारकर रोने लगे। परिजनों को रोते देख दरवाजे पर पहुंचे सैकड़ों लोगों के आंखों से आंसू छलक उठे। लोग मृतक के परिजनों को सांत्वना दे रहे थे, लेकिन उनके परिजनों का चीख-पुकार सुनकर लोगों का कलेजा फट रहा था। यह भी पढ़ें- Bagaha News: पचाठी बना लोग कर रहे थे शवों के आने का इंतजारदुर्घटना का विवरण सबसे पहले भोला दुबे का शव पहुंचा। इसके बाद देवेंद्र दुबे, छांगुर राम, बहादुर महतो और संजय महतो का शव पहुंचा। सभी मृतकों के घर दो सौ मीटर के परिधि में है। ...