Bagaha News: एक्सप्रेस ट्रेन से महंगे ब्रांड की अंग्रेजी शराब हुई जब्त
बगहा, अक्टूबर 12 -- Bagaha News: नरकटियागंज, हिंस । रेलवे सुरक्षा बल व रेल पुलिस ने सोमवार की दोपहर में नरकटियागंज जंक्शन पर खड़ी 15216 एक्सप्रेस ट्रेन में छापेमारी कर महंगे ब्रांड की 18 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त किया है। अंग्रेजी शराब की बोतलें दो बैग में रखीं गईं थी। हालांकि इसमें किसी धंधेबाज की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। आरपीएफ के पोस्ट कमांडर ऋतुराज कश्यप ने बताया कि गुप्त सूचना पर नरकटियागंज से मुजफ्फरपुर जाने वाली जंक्शन पर खड़ी ट्रेन में छापेमारी शुरू की गई। इस क्रम में शराब की जब्ती करने में सफलता मिली किंतु पुलिस की चौकसी देख धंधेबाज फरार हो गए। श्री कश्यप ने बताया कि दो पिठ्ठू बैग से हुई शराब की बरामदगी से माना जा रहा है कि इसमें दो धंधेबाज शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: किशनगंज रेलवे स्टेशन से 16.56 लीटर विदेशी शराब जब्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.