बगहा, अक्टूबर 24 -- ई-कचरा प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम Bagaha News: बेतिया, बेतिया कार्यालय। रा. उ. मा. विद्यालय सबेया कला में ई-कचरा प्रबंधन को लेकर शनिवार को विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को इलेक्ट्रॉनिक कचरे के दुष्प्रभाव, उसके सुरक्षित निस्तारण और पर्यावरण संरक्षण के उपायों की जानकारी दी गई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को घर और विद्यालय में कचरे का उचित प्रबंधन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में शिक्षिका मेरी आडलीन ने कहा कि डिजिटल युग में मोबाइल फोन, लैपटॉप, चार्जर, बैटरी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग तेजी से बढ़ा है। इसके साथ ही ई-कचरे की समस्या भी गंभीर होती जा रही है। इलेक्ट्रॉनिक कचरे का अनुचित निस्तारण पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए इसके सुरक्षित निपट...