बगहा, अक्टूबर 26 -- Bagaha News: योगापट्टी। राजकीय उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कोहड़ा में सोमवार को ई कचरा के उचित निपटान एवं प्रबंधन को लेकर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं को ई कचरे से होने वाले दुष्प्रभावों पर्यावरण संरक्षण तथा पुराने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के सुरक्षित पुनर्चक्रण के बारे में जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान बताया गया कि खराब मोबाइल फोन कंप्यूटर बैटरी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सामान्य कचरे के साथ नहीं फेंकना चाहिए। इनके अनुचित निपटान से पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे कचरे को निर्धारित संग्रह केंद्रों पर जमा कराना और अधिकृत माध्यमों से उसका पुनर्चक्रण कराना जरूरी है।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- Motihari News: पर्यावरण के प्रति जागरूकता आज स...